Showing posts with label Police. Show all posts
Showing posts with label Police. Show all posts

Saturday, May 7, 2022

CM ने अंतरराज्यीय चोर की गिरफ्तारी पर पुलिस को दी बधाई

 पुलिसकर्मी 10-10 हजार रूपए की राशि से पुरस्कृत

भोपाल: शुक्रवार 6 मई 2022: (मध्यप्रदेश स्क्रीन ब्यूरो)::

Symbolic Pexels-Photo By Kindel Media C1
चोरी जैसे जुर्मों का दायरा बढ़ने से आम लोगों के दिलों में एक आतंक जैसा पैदा करता जा रहा है। न घर में सुरक्षा महसूस होती है न ही घर से बाहर। चोर हर जगह पर सेंध लाने को तैयार बैठे होते हैं। इसी बीच एक अच्छी खबर भी आई है कि राज्य पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय चोर को काबू करने में सफलता पा ली है। 

मध्यप्रदेश में अंतरराज्यीय चोर की गिरफ्तारी से पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय चोर हसन को गिरफ्तार करने पर पुलिस विभाग को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ऐसे कर्त्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ही मध्यप्रदेश की शान हैं। पुलिसकर्मियों एसआई वर्षा बैगा, आर. धन्नालाल एवं परिमल को 10-10 हजार रूपए की राशि से पुरस्कृत किया है।

उल्लेखनीय है कि इन पुलिसकर्मियों ने अन्य राज्यों में करोड़ों की चोरी के आरोपी हसन को गिरफ्तार करने में
सफलता प्राप्त की। पुलिसकर्मियों ने शातिर चोर हसन को गिरफ्तार कर यूनियन बैंक में करोड़ों रूपए की चोरी होने से बचाया।

Saturday, April 25, 2020

क्रिश्चियन समाज की सिस्टर्स बना रहीं मास्क

Saturday: 25th April 2020 at 18:17 IST
स्थानीय मनो-विकास समर्थ सेंटर में दीखता है मानवता से प्रेम का दृश्य 
भोपाल: शनिवार 25 अप्रैल 2020: (मीडिया लिंक//मध्यप्रदेश स्क्रीन)::
उज्जैन में क्रिश्चियन समाज की सिस्टर्स मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों की देखभाल करने के साथ-साथ मास्क बनाने और जरूरतमंदों तक मास्क पहुंचाने का काम कर रही हैं। स्थानीय मनो-विकास समर्थ सेंटर में  रहने वाले 8-10 मानसिक दिव्यांग बच्चे  लॉकडाउन के कारण अपने घर नही जा सके हैं। समर्थ सेंटर, पुष्पा मिशन हॉस्पिटल, सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल आदि में  सेवारत  सिस्टर्स ने इस बच्चों की देखभाल करते हुए अभी तक 1000 से अधिक मास्क बनाये हैं।
सिस्टर्स द्वारा बनाये गए मास्क बिशप सेबास्टियन वडकेल ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को सौपे हैं। क्रिश्चियन समाज इस सेवा कार्य के साथ ही जरूरतमंद गरीब परिवारों को खाद्यान्न सामग्री भी वितरित कर रहा है। बिशप वड़क्केल ने बताया कि समाज की कृपा वेलफेयर सोसायटी, मध्यप्रदेश विकलांग सहायता समिति एवं निर्मला चर्च चंदेस्सेरी की सिस्टर्स ने इस काम में  भरपूर योगदान दिया है।  सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ संकट की इस घड़ी में उज्जैन धर्मप्रान्त के क्रिश्चियन समाज का यह योगदान शहर के लिये मिसाल बन गया है।