Showing posts with label Women Security Force. Show all posts
Showing posts with label Women Security Force. Show all posts

Tuesday, March 8, 2022

महिलाओं ने संभाली मुख्यमंत्री श्री चौहान की सुरक्षा

 8th March 2022 at 15:35 IST

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस ने संभाली जिम्मेदारी

भोपाल: मंगलवार, 8 मार्च 2022 (मध्यप्रदेश स्क्रीन ब्यूरो)::

इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार ने एक ऐसा सकारत्मक कदम उठाया है जिसने महला दिवस पर एक मिसाल पैदा की है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा का दायित्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने संभाला। एसीपी कोतवाली सुश्री बिट्टू शर्मा मुख्यमंत्री श्री चौहान के कारकेड की प्रभारी थीं। रक्षित निरीक्षक श्रीमती इरशाद अली ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का वाहन चलाया। सायबर सैल की इंस्पेक्टर सुश्री रेनू मुराब ने पायलट गाड़ी की कमान संभाली। मिसरोद थाने की सब इंस्पेक्टर सुश्री अर्चना तिवारी ने आज वीआईपी शैडो की जिम्मेदारी संभाली।  

कारकेड में वार्नर का दायित्व हनुमानगंज थाने की उप निरीक्षक सुश्री कंचन राजपूत तथा हबीबगंज थाने की उप निरीक्षक सुश्री सुनीता भलराय पर था और पायलेट का दायित्व थाना बजरिया की उप निरीक्षक सुश्री भावना शर्मा के पास। थाना कमला नगर की उप निरीक्षक सुश्री आकांक्षा शर्मा, एसटीएफ की निरीक्षक सुश्री कंचन राजपूत, चूना भट्टी थाने की उप निरीक्षक सुश्री गौसिया सिद्दीकी, हबीबगंज थाने की उप निरीक्षक सुश्री रिद्धी शर्मा, शाहपुरा थाने की उप निरीक्षक सुश्री संध्या शुक्ला, अशोका गार्डन थाने की उप निरीक्षक सुश्री योगिता जैन, शहजहानाबाद थाने की उप निरीक्षक सुश्री कल्पना गुर्जर भी मुख्यमंत्री श्री चौहान की सुरक्षा में तैनात रहीं। इसके साथ ही उप निरीक्षक सुश्री मंजू, उप निरीक्षक सुश्री मोनिका अबरियो, उप निरीक्षक सुश्री कोमल गुप्ता, उप निरीक्षक मेघा गोहिया, उप निरीक्षक सुश्री मेघा उदेनिया ने भी महत्पूर्ण दायित्व निभाए।

उल्लेखनीय है कि कारकेड प्रभारी एसीपी कोतवाली सुश्री बिट्टू शर्मा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने 25 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया और 15 अंतर्राष्ट्रीय पदक प्राप्त किए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री चौहान का वाहन चलाने वाली श्रीमती इरशाद अली ने भोपाल के ट्रेफ्रिक प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुश्री रेनू मुराब यू.एन. पीस कीपिंग मिशन तथा सीबीआई में रह चुकी हैं और फर्स्ट शैडो का दायित्व निभाने वाली सुश्री अर्चना तिवारी मिसरोद थाने में ऊर्जा महिला डैस्क की प्रभारी हैं।