Saturday, December 19, 2020

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने किया शहीदों को नमन

Saturday;19th December 2020 at 05:34 PM

 फांसी का रस्सा चूमने वाले वीरों को दी श्रद्धांजलि 


भोपाल: 19 दिसंबर 2020: (मध्यप्रदेश स्क्रीन ब्यूरो):: 

देश की स्वतंत्रता के लिया अपनी जानें न्योछावर करने वालों को स्मरण करने का कर्तव्य मुख्यमंत्री शिवराज चौहान व्यस्त होने के बावजूद नहीं भूले। श्री चौहान ने शहीदों को नमन करने करते हुए अपनी आस्था और श्रद्धा को व्यक्त किया। 

आज निवास कार्यालय सभाकक्ष में शहीद सर्वश्री राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह और पं. राम प्रसाद बिस्मिल के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की। मां भारती के इन वीर सपूतों को वर्ष 1925 में हुए काकोरी कांड के बाद फांसी की सजा सुनाई गई थी। श्री राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को 17 दिसम्बर 1927 को और सर्वश्री अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह और पं. राम प्रसाद बिस्मिल को 19 दिसम्बर 1927 को फांसी दी गई थी।

चारों राष्ट्र प्रेमी मित्रों ने स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए अपने जीवन का बलिदान किया। इसके बाद देश में क्रांतिकारी पहले से ज्यादा लोकप्रिय होने लगे थे। इन चारों सपूतों के बलिदान से युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा मिली। ये वीर सदैव देशवासियों के दिलों में जिंदा रहेंगे। वीर शहीदों के चरणों में कोटिश: नमन!

No comments:

Post a Comment